खारा जंगल में राज्यकर विभाग की छापेमारी, 22000 लीटर लाहण नष्ट की

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर में विधानसभा चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए राज्यकर एवं आबकारी विभाग ने पांवटा साहिब के खारा जंगल में दबिश देकर 22000 लीटर लाहण नष्ट की। इस लाहण से कच्ची शराब तैयार की जा रही थी, जिसे विभाग के अधिकारियों ने नष्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारियों को खारा के जंगल में अवैध शराब की सूचना मिली थी। लिहाजा, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर खारा के जंगल में एक स्थान पर 17500 लीटर लाहण नष्ट की।

4500 लीटर लाहण को भी नष्ट किया

इसके बाद इसी जंगल में दूसरे स्थान पर 4500 लीटर लाहण को भी नष्ट किया। विभाग ने दोनों स्थानों की वीडियोग्राफी भी की। हालांकि, इस दौरान मौके पर कोई व्यक्ति नहीं पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में टीम के आने की भनक लगते ही अवैध शराब के कारोबारी मौके से फरार हो गए।

उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग सिरमौर के उप आयुक्त हिमांशु पंवर ने बताया कि विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा ने लाहन समेत चलती भट्ठियों को नष्ट किया है। विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...