भाजपा को नहीं मिल रहे हैं उम्मीदवार, कांग्रेस विधायकों व नेताओं को तोड़ने का किया जा रहा है प्रयास: अग्निहोत्री

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – अनिल शर्मा

मंगलवार को कांग्रेस के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। जिसमें कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी चंद्र कुमार पंहुचे।

कार्यक्रम मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी को जिताऊ उम्मीदवार नहीं मिल रहे है. इसलिए भाजपा कांग्रेस विधायकों व नेताओ को तोड़ कर व डरा धमाकर पार्टी में शामिल होने व उम्मीदवार बनाने की बात कर रही है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश मे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा को कोई जनादार नहीं रहा है।

मुख्यमंत्री सिर्फ हवा ले रहे मुख्यमंत्री ही रह गए

मुख्यमंत्री सिर्फ हवा ले रहे मुख्यमंत्री ही रह गए है । उन्होंने अपना कार्यकाल सिर्फ हैलीकाप्टर में ही गुजारा है । वो गरीब व्यक्ति का क्या दर्द समझेगें। उन्होंने अरोप लगाया की मुख्यमंत्री कहते है कि अगर प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बन भी गई तो तोड़ दी जाएगी।

उन्हें बता देते हैं कि कांग्रेस सरकार बनेगी भी और पहली बैठक मे ओपीएस भी लागू करेगी । उन्होंने कहा कि साठ हजार खजाने बाली चाबी इस बार कांग्रेस के हाथ में दो प्रदेश के विकास में कोई कमी नही छोड़ी जाएगी।

चंद्र कुमार ने कहा कि कि भाजपा ईडी व सीबीआई का दुरुप्रयोग कर कांग्रेस के विधाययक कौन व नेताओं को डरा रही है जंहा तक की इन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्याकारी अध्यक्ष सोनियां गांधी तक को नहीं छोडा़ है। ईडी व सीबीआई का दुरुप्रयोग कैसे किया जाता है। यह कोई सीखे तो भाजपा से। उन्होंने कहा कि 2024 में केन्द्र मे कांग्रेस सरकार आने बाली है जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है।

भवानी ने कार्यकर्ताओं को पहाड़ी भाषा में संबोधित करते हुए कांग्रेस के विधायक एवं फतेहपुर के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि पिता कहते थे कि कभी भी कर्मचारियों को तंग मत करो मगर जो काम नहीं करते उन्हें ऐसी जगह तबादला करो की सुधर भी जाए और वापिस भी न आए।

भवानी ने आरोप लगाया की कुछ अधिकारी भाजपा के एजेंट बन चुके हैं और फतेहपुर मे बजट होते हुए विकास के काम रोक रखे है उन चंद अधिकारियों को पांगी, चंम्बा की हवा खिलाई जाए्गी, ताकी वो फतेहपुर के विकास को न रोक पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...