टैक्सी सवार हरियाणा निवासी महिला व पुरुष से चरस बरामद

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने टैक्सी सवार हरियाणा निवासी 2 लोगों से चरस पकड़ी है। आरोपी इस चरस को कुल्लू से अम्बाला में अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहे थे।

बिलासपुर पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने इस मामले में एक पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया है। टैक्सी में सवार आरोपी इसे कुल्लू से अंबाला ले जा रहे थे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते ये लोग पकड़े गए।

जानकारी के अनुसार दिन के समय एस.आई.यू. टीम ने घागस पुल में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस आते-जाते वाहनों को रोककर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टैक्सी आई जिसेे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस के अनुसार इस टैक्सी में एक पुरुष व एक महिला बैठे थे। पुलिस ने जब इस टैक्सी की तलाशी ली तो टैक्सी में बैठे लोगों के बैग में 860 ग्राम चरस बरामद हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...