दिल्‍ली में भाजपा काेर कमेटी बैठक शुरू, ये नेता शामिल, ..तो आज ही तय हो जाएंगे प्रत्‍याशी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी को अब दिल्ली में जंग शुरू हो गई है। दिल्‍ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। भाजपा के टिकटों को फाइनल करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा सहित पार्टी के तीनों महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्‍वाल और राकेश जम्‍वाल बैठक में शामिल हैं।

भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक के बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक भी प्रस्तावित है। इसमें भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर अगले जल्‍द प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। यदि आज शाम को ही संसदीय बोर्ड की बैठक हो जाती है तो प्रत्‍याशियों की पहली सूची आज ही जारी हो सकती है।

तीन चरणों में जारी होगी प्रत्‍याशियों की सूची

सूत्र बताते हैं कि भाजपा अगले 5 दिनों में 3 चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी l इसके लिए बैठकों का दौर दिल्ली में चलता रहेगा। भाजपा के टिकट चयन में इस बार सबसे बड़ा बदलाव पदाधिकारियों की राय ला सकती है l रविवार को भाजपा ने हर मंडल में पदाधिकारियों से वोटिंग करवा कर हर हलके की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें 3 से 5 नामों का पैनल तैयार किया गया है। इसके लिए गुप्त मतदान करवाया गया है और इसकी सूची तैयार करके हाईकमान को भेजी है।

जयराम ठाकुर व धूमल सहित ये नेता बैठक में शामिल

दिल्ली बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रेम कुमार धूमल के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव सह प्रभारी प्रभारी देविंदर सिंह राणा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डाक्‍टर राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती और महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूद दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्यालय में चल रही बैठक में मौजूद हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...