हिमाचल में चुनावी घोषणा बद्दी पुलिस ने ,कसी कमर

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में चुनावी घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लगने व आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज दिनांक 15/10/2022 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु मोहित चावला (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक बद्दी की अध्यक्षता में नरेन्दर कुमार (हि0पु0से0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, मानवेन्दर ठाकुर (हि०पु०से०) उप मण्डल पुलिस अधिकारी नालागढ व पुलिस जिला बद्दी के समस्त थाना प्रभारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्राधिकार में अंतरराज्यीय सिमाओं पर चिन्हित प्रवेश/निकास स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पुलिस जिला में अवैध नशे के कारोबारियों व खनन माफिया के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने हेतू विशेष अभियान चलाने तथा शरारती तत्वों पर नजर रखने हेतु जरूरी निर्देश दिए ।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले पोलिंग स्टेशनों का दौरा करने व इलाका में अपनी उपस्थिति रखने बारे तथा चुनाव सम्बन्धित शिकायतों का तुरंत निपटारा करने बारा जरूरी निर्देश दिए गए एवं निर्देशों की कडाई से पालना सूनिश्चित करने बारे कहा गया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...