जल शक्ति विभाग का कारनामा, नल लगे नहीं…थमा दिया बिल

--Advertisement--

Image

घुमारवीं, 14 अक्तूबर

बिलासपुर जिला के लोगों के उस समय होश उड़ गए जब  जल शक्ति विभाग ने बिना नल लगे पानी का बिल थमा दिया। बिना नल लगे पानी का बिल देख लोग परेशान हो गए। वहीं मामले के बाद जलशक्ति विभाग पर सवाल उठने लगे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने वर्तमान सरकार के दावों की पोल खोलते हुए कहा है कि जल शक्ति विभाग द्वारा लाखों रुपए व्यय करके बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर हर घर को नल देने की बात कही जा रही है।

लेकिन वास्तविकता इससे परे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी अपनी रैलियों में जल शक्ति विभाग के कामों के लिए वर्तमान जयराम सरकार को शाबाशी देते थकते नहीं।

ग्रामीण क्षेत्रों में इसके विपरीत स्थिति देखने को मिल रही है। उन्होंने पत्रकारों को कुछ बिलों की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि ऐसे बिल हैं, जहां पर नल नहीं लगे हैं लेकिन फिर भी बिल आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जितना पैसा वर्तमान जय सरकार राम सरकार ने जल शक्ति विभाग के होर्डिंग लगाने में व्यय किया है। अगर उतना लोगों को नल लगाकर पानी देने के लिए किया होता तो आज हर हर व्यक्ति के घर में नल लगा होता।

उन्होंने कहा कि वास्तव में यह सब कुछ झूठ का पुलिंदा है और इसमें करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ है। उन्होंने बताया कि जैसे ही कांग्रेस सरकार का गठन होगा इस सारे घोटाले की जांच करवाई जाएगी और इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...