हिमाचल में देर दोपहर लग सकती है आचार संहिता, निर्वाचन आयोग ने बुलाई PC

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे देश की राजधानी में पत्रकार वार्ता बुलाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आयोग द्वारा पत्रकार वार्ता में हिमाचल व गुजरात के चुनाव का ऐलान एक साथ किया जा सकता है।

हालांकि पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन ऐसी संभावना है कि दोपहर 3 बजे के बाद से प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। शुक्रवार को ही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के सोलन में रैली हो रही है, ये रैली चुनाव आचार संहिता से पहले हो जाएगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 16 अक्टूबर को धर्मशाला में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, ऐसे में अगर शुक्रवार को चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का खर्च भाजपा के खाते में आएगा।

साथ सरकारी अमला भी पाँव पीछे खींच लेगा। हालांकि प्रधानमंत्री के सोलन दौरे को लेकर भी अटकलें हैं, लेकिन इस बारे में फिलहाल कोई भी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...