NH चंडीगढ़-मनाली पर गहरी खाई में लुढ़की हरियाणा नंबर की कार….तीन की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 12 अक्तूबर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक भयंकर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर गंभरपुल के काली माता मंदिर के समीप यह हादसा हुआ।
हादसे में हरियाणा नंबर की एक बोलेरो गाड़ी सड़क से करीब 500 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटनाग्रस्त कार

मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के सही वक्त का पता नही लग पाया लेकिन इसकी जानकारी आज सुबह करीब 11 बजे स्वारघाट पुलिस को मिली।

इसके बाद एसएचओ स्वारघाट बलबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची। थाना रामशहर का क्षेत्र होने के चलते वहां की पुलिस को सूचित किया गया है। दोनों थानों की पुलिस मौके पर है।
डीएसपी नालागढ़ भी मौके पर हैं। शवों को कार से निकालकर  सड़क तक पहुंचा दिया गया।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...