हिमाचल : DSP के बाद अब नशे में धुत मिला ASI, SP ने दी 3 दिन तक पिटठू ड्रिल की सजा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 12 अक्तूबर – सुभाष चंदेल

हिमाचल पुलिस के डीएसपी स्तर के अधिकारी के नशे में पाए जाने के बाद अब एक और अधिकारी नशे में धुत मिला है। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है।

यहां पुलिस लाइन में तैनात एक एएसआई को डयूटी के दौरान नशे में पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा औचक निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने एएसआई को नशे में पाया।

एसपी ने अल्को सेंसर मंगवाकर मौके पर ही एएसआई का टेस्ट भी कर दिया। इसमें साफ हो गया कि एएसआई नशे में है। इसके बाद एएसआई को तीन दिन तक पिटठू ड्रिल की सजा सुनाई गई है।

गौरतलब है कि एसपी दिवाकर शर्मा ने कुछ दिन पहले ही जिले में अपनी तैनाती दी है। तेजतर्रार अफसरों में शामिल दिवाकर शर्मा अनुशासन के भी पक्के है।

इस कार्रवाई से उन्होंने बाकी जवानों को भी अनुशासन में रहने का संदेश दे दिया है। जिले की जनता एसपी की इस कार्रवाई को लेकर उनकी सराहना कर रही है।

आपको बताते चलें कि एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा इससे पहले जिला में बतौर एसपी सेवाएं दे चुके है।  उस समय भी उनके निरीक्षण की गाज उन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर गिरी थी जो अपनी ड्यूटी के दौरान कोताही बरतते पाए गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...