
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
आज आदर्श युवक मंडल मोहडा द्वारा नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से स्वच्छ भारत 2.0 अभियान जो कि 1 से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। के रूप में मनाया गया ।
जिसमें आदर्श युवक मंडल मोहडा के सभी युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने सड़क किनारे पडे प्लास्टिक के कचरे प्लास्टिक की बोतलें व अन्य प्लास्टिक के लिफाफे को अलग-अलग करके एक निश्चित स्थान पर रखा । व सभी आने जाने वाले लोगों से भी आह्वान किया की जो भी खाद्य पदार्थ के लिफाफे या अन्य सामग्री हो उन्हें सड़क किनारे ना फैके । उन्हें निश्चित स्थान पर रखें ताकि स्वच्छ भारत के सपने को पूरा किया जा सके।
आदर्श युवक मंडल मोहडा के प्रधान अभिषेक शर्मा द्वारा स्वच्छता अभियान के बारे में लोगों को जानकारी भी दी गई व लोगों से आह्वान भी किया की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र के ब्लंट ईयर सुशांत शर्मा ,आदर्श युवक मंडल मोहडा के प्रधान अभिषेक शर्मा ,प्रसिद्ध समाजसेवी यशवीर रन्नौत, तनिष्क शर्मा ,कल्पना शर्मा, व लगभग 40 लोगों ने भाग लिया।
युवाओं ने प्रण लिया कि हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखेंगे और अपने आस-पड़ोस में सफाई का विशेष ध्यान तथा युवाओं द्वारा बताया गया की कूड़े कचरे के कारण होने वाली बीमारिया भी काफी गंभीर रूप ले लेती है। इसलिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और प्रण लिया गया कि स्वच्छ भारत बनाना है और स्वच्छता को अपनाना है।
