नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 33.08 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

स्वारघाट पुलिस ने चिट्टे की अब तक सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 205 पर नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो युवकों से 33.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।। पकड़े गए चिट्टे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है।

चिट्टा के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश कुमार उर्फ राजू पुत्र पूर्ण चंद (29) निवासी गांव रेरी और रामलाला उर्फ मिंटू (44) पुत्र परसराम निवासी गांव मसगाह तहसील भूतंर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चिट्टे को कब्जे में लेकर दोनों को गिरप्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार स्वारघाट पुलिस की टीम ने एसएचओ बलबीर सिंह की अगुवाई में नेशनल हाईवे 205 पर आरटीओ बैरियर के पास नाक लगा रखा था।

शाम करीब साढ़े आठ बजे के करीब पुलिस ने दिल्ली से कुल्लू की तरफ जा रही एक टैक्सी नंबर HP-01K-5193 को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार चालक की सीट के नीचे से प्लास्टिक बैग में उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद किया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...