हिमाचल: 10 हजार मेधावियों को मिलेंगे स्मार्ट मोबाइल फोन, सीएम जयराम ने कुल्लू में किया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले 10 हजार मेधावियों को श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत स्मार्ट मोबाइल फोन मिलेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू स्थित अटल सदन में मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित कर इसकी शुरुआत की। इसके साथ ही प्रदेशभर में अन्य मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन का वितरण शुरू हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार मेधावियों को 11,450 रुपये की कीमत वाले स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जा रहे हैं। सरकार ने मेधावियों को सैमसंग के स्मार्ट मोबाइल फोन देने का फैसला लिया है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में ड्यूल सिम वाले 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और ओक्टा कोर प्रोसेसर 2.0 के यह फोन होंगे।

शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मेरिट सूची में शामिल मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जा रहे हैं। 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को सरकार ने बीते दिनों ही लैपटॉप आवंटित किए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...