हिमाचल: 11 साल का बच्चा लापता, ढूढ़ने में करें मदद

--Advertisement--

Image

आखिरी बार पांवटा साहिब बस स्टैंड के नजदीक देखा गया था किंशु पंवार

पांवटा साहिब, 11 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के मोगीनंद से एक 11 साल का बालक लापता हो गया है। बच्चा सोमवार को अचानक ही घर से कहीं बाहर चला गया, जिसके बाद वह लापता बताया जा रहा है। परिजनों ने बच्चे को ढूढ़ने की काफी कोशिश की लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों ने बातचीत में बताया कि बेटा बीते कल 5 बजे अचानक ही घर से बाहर चला गया। उन्होंने बच्चे को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब में भी बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस व परिजन बच्चे की तलाश कर रहे है।

बताया जा रहा है कि छठी कक्षा में पढ़ने वाले किंशु पंवार को आखिरी बार पांवटा साहिब बस स्टैंड के नजदीक देखा गया है। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी बेटे को ढूंढने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी बच्चा कहीं मिले या दिखाई दे तो 9736655011, 8894371234, 8894408797 पर इसकी सूचना दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...