स्‍मृति ईरानी ने हमीरपुर में महिलाओं में भरा चुनावी जोश, बोलीं- जो पार्टी नहीं संभाल पा रहे वह क्‍या जिताएंगे

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमीरपुर में महिला सम्‍मेलन के जरिये चुनावी हुंकार भरी। स्‍मृति ने महिलाओं को भाजपा सरकार की योजनाएं बताईं व चुनाव के लिए जोश भरा। मंत्री ने कहा भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें महिलाओं को पूरा मान सम्मान मिलता है।

उन्होंने कहा अनुराग ठाकुर महिलाओं का मान सम्मान करना नहीं भूलते हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व हर छोटे कार्यकर्ता के साथ है। झाड़ू वालों की दुकान बंद हो गई है। उन्होंने कहा राहुल गांधी देश में कांग्रेस को नेतृत्व नहीं दे पाए तो हिमाचल में कांग्रेस को क्या जीत दिला पाएंगे।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ऐसे संगठनों का समर्थन किया, जो कि भारत के टुकडे़ टुकड़े होते देखना चाहते हैं ।कांग्रेस पार्टी ने देश की सेना की काबिलियत पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। ऐसी पार्टी के साथ हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी में यात्रा करने वाले प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

जयराम सरकार ने चलाई महिलाओं के लिए योजनाएं

स्‍मृति ईरानी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए बेहतर योजनाएं चलाई हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार में बेटियों को शगुन दे रही है, बेटियों का कन्यादान कर रही है। भाजपा सरकार ने 25 महीने मुफ्त राशन दिया। कोराेना काल में मोदी ने मुफ्त वैक्सीन देकर उनके जीवन को बचाया है।

अब तीसरा इंजन भी लगाओ

स्‍मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस ने पीने के पानी पर भी राजनीति की है। उन्होंने कहा कि डब्बल इंजन के साथ तीसरा इंजन लगाओ और भाजपा की सरकार बनने में कोई कसर न छोड़ें।

अनुराग बोले, स्‍मृति ने अमेठी में कांग्रेस का किला विध्‍वंस किया

अनुराग ठाकुर ने कहा स्मृति ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस के किले को जीतकर राहुल गांधी दूसरे क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए विवश किया है। उन्होंने कहा अमेठी में भाजपा को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के हितों के लिए बेहतर योजनाएं व सुविधाएं प्रदान की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...