
ऊना – अमित शर्मा
जिला ऊना के गगरेट स्थित सिविल अस्पताल में पानी की व्यवस्था पूरी तरह सर ठप हो गई है। स्थानीय समाज सेवी शहीद भगत सिंह क्लब अम्बोटा की ओर से मरीजों के लिए पानी उपलब्ध करवाया गया।
जानकारी के अनुसार करीब चार दिन से अस्पताल में पानी नहीं था, एक स्थानीय व्यक्ति जब अस्पताल में किसी बीमार को देखने पहुंचा तो वहां उपचार करवा रहे लोगों ने बताया कि अस्पताल में पानी की व्यवस्था चरमा गई है। पीने का पानी तो दूर की बात है शौच इत्यादि जाने के लिए भी अस्पताल में पानी नहीं था।
क्लब सदस्य पहुंचे मदद के लिए अस्पताल
स्थानीय व्यक्ति ने यह बात शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट तक पहुंचाई। क्लब की ओर से तत्काल पीने के पानी की बोतलें मरीजों व स्टाफ को वितरित की। इसके साथ ही पानी का एक बड़ा टैंकर अस्पताल परिसर में खड़ा कर दिया गया, ताकि मरीजों को पानी की सुविधा मिल सके।
अस्पताल में तकनीकी समस्या से ठप सप्लाई
जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग द्वारा तो पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन अस्पताल के अंदर ही कोई तकनीकी समस्या है, जिस कारण से पानी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप है।
क्लब ने की व्यवस्था
शहीद भगत सिंह क्लब के सदस्य शम्मी सिंह ने बताया कि मरीजों की ओर से मदद मांगने पर उन्होंने पानी की व्यवस्था कर दी है और यदि अन्य भी किसी तरह की मदद चाहिए तो उनका क्लब मदद के लिए हमेशा तैयार है।
