ज्वाली बाजार में हार्डवेयर स्टोर में भड़की आग, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं. 9 में सन्तोष हार्डवेयर की दुकान में रविवार रात्रि करीब साढे़ ग्यारह बजे भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

दुकान से धुआं निकलते देख लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक वीरेंद्र महाजन को दी तथा स्थानीय युवाओं ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग इतनी प्रचंड थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए बुलाया गया और फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक वीरेंद्र महाजन ने बताया कि करीबन 15-16 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

डीएसपी जवाली मनोज कुमार ने बताया कि वीरेंद्र महाजन पुत्र कृष्ण देव वार्ड नंबर 9 की हार्डवेयर दुकान में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर पुलिस मौका पर गई थी। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और जांच करने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैं रात को घटनास्थल पर स्वयं भी गया था। उन्होंने कहा कि दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने इसका आंकलन करवाया जाएगा तथा दुकानदार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी।।

त्‍योहारी सीजन में सतर्कता से टाल सकते हैं हादसे

एसडीएम महेंद्र प्रताप ने कहा अग्निकांड शार्ट सर्किट की वजह से हुआ है। दुकानदारों को नुकसान हुआ है, इसकी रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि त्योहारी सीजन है और दीपावली के नजदीकी दिनों में लापरवाही व अन्य कारणों से आग की ज्यादा घटनाएं हो जाती हैं, इसलिए लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। सतर्कता से हादसों को टाला जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...