शराब के नशे में धुत्त मिला नयनादेवी का डीएसपी, एसपी ने जारी किया नोटिस

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

पंजाब से सटे हिमाचल के बिलासपुर जिला के नयनादेवी के डीएसपी को एसपी बिलासपुर ने शराब के नशे में पकड़ा है।

डीएसपी शराब के नशे में इतना धुत्त था कि वह बात भी नहीं कर पा रहा था और जब उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने पूछताछ तो उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है कि उन्होंने शराब पी हुई है।

ऐसे में अब एसपी बिलासपुर ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही बिलासपुर बुलाकर उनकी काउंसलिंग भी की है।

सूत्रों ने बताया कि डीएसपी नयनादेवी की उनके पास पहले भी शिकायत आई थी और उन्हें एसपी कार्यालय से सावधान रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और अब उन पर कार्रवाई होने जा रही है।

इस क्षेत्र में पहले ही नशा कारोबारी अधिक सक्रिय रहते हैं और बस्सी व मजारी के आसपास में देसी शराब के भट्ठे भी होते हैं। क्षेत्र पंजाब की सीमा के साथ सटा होने से और अधिक संवेदनशील हो जाता है।

आगामी कुछ दिनों में आचार संहिता लागू होने वाली है और पुलिस अधिकारी की इस तरह की हरकत पुलिस प्रशासन का नाम खराब कर सकती है।

नोटिस जारी किया है : एसपी

एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक डीएसपी को शराब के नशे में पाए जाने पर नोटिस जारी किया है। उक्त अधिकारी को बिलासपुर कार्यालय में बुलाकर नोटिस दिया गया है और उनकी काउंसलिंग की गई है।

जवाब आने पर कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर तत्पर व अनुशासन में रहने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...