मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार, मनरेगा मजदूरों को बोर्ड की सुविधाओं से वंचित करना दुर्भाग्यपूर्ण : डॉक्टर पन्ना लाल वर्मा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों को श्रमिक एवं अन्य सहनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की सुविधाओं से वंचित करना दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया ।

इस बाबत भाजपा सरकार ने प्रारूप भी तैयार कर दिया है जिससे प्रदेश के लाखों मनरेगा मजदूर तमाम मिलने वाली सुविधाओं जिसमें वच्चों की छात्रवृत्ति, वाशिंग मशीन, इंडक्शन, लैम्प, साईकिल, बच्चों की शादियों के लिए पैसे, चकित्सा प्रतिपूर्ति ईत्यादि से वंचित रहेंगे ।

डॉक्टर पन्ना लाल ने फहा कि पूर्व में रही कांग्रेस की सरकार के दौरान मनरेगा मजदूरों को श्रमिक कामगार एवं अन्य सहनिर्माण कामगारकल्याण बोर्ड से मिलने वाली तमाम सुविधाएं पाने के लिए 2003 में जोड़ा गया था।

जिसको हिमाचल प्रदेश में तुरंत प्रभाव से स्वर्गीय राजा साहिब ने मनरेगा मजदूरों को कामगार कल्याण बोर्ड से जोड़ कर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई थी।

आज भाजपा सरकार मनरेगा को श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत करने के लिए हाथ पीछे हटाया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही तमाम ऐसे जनविरोधी फैसले वापिस लिए जायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...