70 साल बाद मिलेगा सरकारी प्राइमरी स्कूल निहारी को अपना भवन 

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

रक्कड़ तहसील के अंतर्गत पड़ती पंचायत पीरसलूही के गांव निहारी में करीब 70 साल पहले बने सरकारी प्राइमरी स्कूल निहारी को आज दिन तक अपनी जमीन नही थी ।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल जो है पटवार भवन निहारी की जमीन पर चल रहा था ।। जो कि आज पटवार भवन निर्माण भुमि में से राजकीय प्राइमरी स्कूल के निर्माण हेतु करीब दो कनाल भूमि स्कूल के नाम हस्तांतरित कर दी गई है ।

भूमि हस्तांतरित करने की जानकरी ग्राम प्रधान पीर सलूहि संजीब कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए बरसों से लड़ाई लड़ रहे निहारी निवासी अमर चंद, मदन लाल, सूरिंदर शर्मा , राजकुमार गोतम, आशा देवी, विजय कुमारी गोतम , सुभाष चंद गोतम , उत्तम चंद गोतम , तिलक राज प्रभाकर, बाल कृष्ण शर्मा, प्रमोद कपूर, पंजाब सिंह ठाकुर, हरी सिंह भाग सिंह, अनु धीमान आदि लोग भी आज बधाई के पात्र है जिनकी बजह से आज यह सफल हो सका ।।

उक्त लोगो ने उद्योग मंत्री और विधायक विक्रम ठाकुर और भाजपा जसवां मण्डल जसवां प्रागपुर एवं उन अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस पुनीत कार्य को पूरा करने के लिये सहयोग किया है ।।

 क्या बोले भाजपा मंडलाध्यक्ष जसवा प्रागपुर विनोद शर्मा 

विनोद शर्मा ने कहा कि उधोग मंत्री विक्रम ठाकुर के कारण ही काफी हद तक विकास सम्भब हो पाया है ।। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों की भी आर्थिक मदद मंत्री महोदय के द्वारा की जा सकी है ।। और इसी कड़ी में एक नया अध्याय निहारी से जुड़ गया है जहां मंत्री विक्रम ठाकुर के सहयोग से रेवन्यू विभाग से जमीन प्राथमिक स्कूल के भवन बनाने के नाम कर दी गई ।

उन्होंने बताया अब लोग जनहित में काफी जमीन जो है दान भी कर रहे है जिससे कि इलाकों का भी विकास सम्भव हो रहा है ।

ग्राम प्रधान पीर सलूहि संजीव कुमार व स्थानीय लोगो ने इस कार्य के लिय उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर व मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा का आभार व्यक्त किया है ।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...