500 फीट गहरी खाई में कार गिरने से चार लोगों की मौत

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के तहत निहरी तहसील में एक भयंकर कार हादसा हुआ है। कार करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन लोग एक ही गांव से संबंधित हैं। हादसा बुधवार देर रात हुआ है।

शवों की शिनाख्‍त 33 वर्षीय बुद्धि सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी पन्यारी, 37 वर्षीय हेमराज निवासी पन्यारी, 37 वर्षीय हैप्पी पुत्र गोविंद राम निवासी पन्यारी, 33 वर्षीय यादव पुत्र दिलु राम निवासी घेरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चारों डिजायर गाड़ी एचपी 31 सी 9559 में सवार होकर पन्यारी की ओर जा रहे थे कि आडीधार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही निहरी चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। गाड़ी के पास जाकर देखा तो गाड़ी में सवार चारों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी।

गाड़ी के काफी गहरी खाई में गिरे होने और रात होने के कारण शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चारों के शव गाड़ी के आसपास बाहर ही गिरे थे। चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कार के काफी नीचे गिरने के कारण शवों को निकालने में कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिए हैं और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...