48 वर्षीय व्यक्ति घर से लापता, जानकारी मिलने पर करें संपर्क

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

ग्राम पंचायत हरिपुर के वार्ड नंबर-5 का एक 48 वर्षीय व्यक्ति घर से लापता हो गया है जिसकी काफी खोजबीन करने के उपरांत भी कोई भी अता पता नहीं चल पाया है जिसको लेकर परिजनों ने इसकी पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि 12 नवंबर को यह व्यक्ति घर से लापता हुआ है।

व्यक्ति का नाम सोनी लाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी हरिपुर के रूप में है। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों सहित अन्य जगहों पर भी इसकी खोजबीन की है लेकिन अंततः कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। लापता व्यक्ति लगभग 5 फुट का है जिसने लाल रंग की कमी तथा ग्रे रंग का हुड पहना हुआ है।

इस मामले को लेकर 20 नवंबर को पुलिस थाना हरिपुर में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस ने सभी संबंधित थाना व चौकियों को उक्त लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सूचित कर दिया गया है।

वहीं व्यक्ति के परिजनों ने आम जनमानस से भी अपील की है कि अगर यह व्यक्ति किसी को कहीं पर दिखे तो उनके मोबाइल नंबर 98051-55374 व 88943-65860 पर सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...