4 मील में चलती कार पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, महिला की मौत, दो अन्य घायल

--Advertisement--

मंडी, 29 दिसंबर – अजय सूर्या 

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी के समीप 4 मील क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। पहाड़ से गिरे विशाल पत्थरों ने एक टैक्सी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें मुंबई के एक पर्यटक परिवार के सदस्य यात्रा कर रहे थे।

इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और टैक्सी चालक घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान प्रिया के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टैक्सी में मौजूद उसके पति और ड्राइवर को चोटें आईं और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...