351 ग्राम चरस सहित कांगड़ा का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस ने चम्बा शहर के शीतला पुल के निकट जिला कांगड़ा के एक युवक से 351 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

जिला चम्बा पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने पठानकोट-चम्बा एन.एच. पर शीतला पुल के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान रवि कुमार (33) पुत्र प्रवीण कुमार निवासी गांव अनुही डाकघर कोटला तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 351 ग्राम चरस बरामद की गई।

सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...