3 साल की बच्ची के साथ फंदे पर झूली मां

--Advertisement--

प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला पाया गया है। इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शिमला, 21 मार्च – नितिश पठानियां

जिला के कुमारसेन थाना क्षेत्र में नेपाली मूल की एक महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को फांसी पर लटकाकर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मां-बच्ची के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी अनुसार पति से डांट पड़ने के बाद क्षुब्ध होकर महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल का नूर बहादुर अपनी पत्नी विमला (20) और तीन वर्षीय बच्ची मोनिका संग कुमारसेन के एक गांव में किराए के मकान में रह रहा है। नूर बहादुर मजदूरी का काम करता है।

विगत शाम किसी बात को लेकर उसकी पत्नी विमला से तकरार हुई थी। इसके बाद विमला अपनी बेटी संग घर से निकल गई। सुबह बिमला और बेटी का शव पास के सेब बगीचे में फंदे पर लटका मिला। बगीचे के मालिक ने फंदे पर मां-बेटी के शवों को देखने के बाद पुलिस को सूचित किया।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला पाया गया है। इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...