26 साल की महिला की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, घर में मिली थी लाश

--Advertisement--

26 साल की महिला की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, घर में मिली थी लाश

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश की टूरिस्ट सिटी मनाली में 26 साल की एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामले सामने आया है। महिला के पिता ने बेटी की हत्या के आरोप लगाए हैं।

पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या की है हालांकि, फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने महिला के पति समीर को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीसीपी हेडॉक्वार्टर राजेश कुमार से ऑफिस में मामले उचित कार्रवाई के लिए चर्चा भी की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, मनाली के गांव महंत बेहड़ की अंजना का शव उनके घर में संदिग्ध हालात में मिला था। सुसरालियों का कहना था है कि उसने खुद अपनी जान ली है और फंदा लगाया है लेकिन शव जमीन पर बरामद हुआ है।

वहीं, अब अंजना के परिजनों ने सोमवार को कुल्लू में एसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया है। अंजना की मां माता ने बताया कि 15 मार्च को शाम चार बजे अंजना मायके आई थी लेकिन सात राढ़े नौ बजे उसका पति समीर शर्मा ने फोन किया था और बाद में वह उसे अपने साथ घर ले गया।

उसके बाद अंजना का कुछ पता नहीं था। बाद में मनाली पुलिस ने उन्हें बुलाया। तब उन्होंने देखा कि अंजना की मौत हो चुकी है। मां ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष पति, सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

जमीन पर थी लाश

अंजना के चाचा चाचा ने ईश्वर ने आरोप लगाया कि प्लानिंग के तहत पति, सास और ससुर ने बेटी की हत्या की है। आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही फांसी का फंदा काटकर लाश को जमीन पर रख दिया था।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर धारा-306, 298-ए और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, महिला के शव का अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...