21 वर्षीय युवक ने खेतों में पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के उटीप क्षेत्र के भियोड़ में एक युवक ने खेतों में पेड़ के साथ फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई है। युवक की पहचान विशाल (21) पुत्र चैन लाल निवासी गांव भियोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विशाल शनिवार को अपने घर के निकट खेतों की तरफ गया था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा। परिजन खेतों की तरफ गए तो उसे पेड़ के साथ लटका हुआ पाया। उसने एक पेड़ के साथ दुप्पटे से फंदा लगा लिया था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक मजदूरी करता था।

एस.पी. अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...