20 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या, दो महीने पहले हुई थी शादी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं पुलिस थाना के तहत औहर पंचायत में एक विवाहित महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पंचायत की प्रधान प्रेमलता ने बताया कि 20 वर्षीय प्रियंका घर पर अकेली थी। उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला के पति अजय शर्मा घर से बाहर थे। घर पर केवल अजय शर्मा, उनकी माता और पत्नी ही रहते थे। लेकिन जब यह घटना हुई उस समय घर पर महिला प्रियंका अकेली ही मौजूद थी।

पंचायत प्रधान ने बताया कि लड़की झंडूता के जबलु गांव की मूल निवासी थी और उनकी शादी औहर पंचायत में अजय शर्मा के साथ 11 फरवरी को दो महीने पहले ही हुई थी। इस घटना के बाद लड़की के मायके से लोग पहुंचे और पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...