2 दिन बाद ही वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार पद से हटाया गया

--Advertisement--

Image

देहरादून/उत्तराखंड, अतुल उनियाल 

उत्तराखंड की इस वक्त की बड़ी खबर । उत्तराखंड की तीरथ सरकार ने हाल ही में नए-नए मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा को पद से हटा दिया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार को ही दिनेश मानसेरा को सीएम के मीडिया सलाहकार बनाने के आदेश जारी किए गए थे।

दिनेश मानसेरा हल्द्वानी के निवासी हैं। वो लम्बे समय से वह पांचजन्य अखबार से जुड़े थे। फिलहाल वो एनडीटीवी में कुमाऊँ मण्डल के प्रभारी भी है। दिनेश मानसेरा थाल सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को हल्द्वानी में भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। दिनेश मानसेरा उत्तराखंड के उन सरोकारी पत्रकारों में जाने जाते हैं जिनकी संख्या अब वास्तव में बहुत कम है। दिनेश मानसेरा हल्द्वानी में थाल सेवा के लिए भी जाने जाते हैं

सूत्रों के अनुसार दिनेश मानसेरा को मीडिया सलाहकार बनाने के साथ ही उनके खिलाफ शुरु हो गया था जिसके चलते अब उनके तैनाती के आदेश को निरस्त कर दिया गया |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...