18 साल से तरसे कोटला बैल्ट के गांव बलवाड़ से लुटेहड़ के लोगो को मिली पक्की सड़क

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

ज्वाली विधानसभा की कोटला बैल्ट के गांव बलवाड़ से लुटेहड़ के बीच लगभग 18 साल पहले सड़क तो बनवा दी गई थी, लेकिन यह सड़क कम पगडंडी ही नज़र आती थी। अब स्थानीय विधायक अर्जुन सिंह के प्रयासों से इस सड़क मार्ग पर रोड़ी डालकर एवं कोलतार बिछाकर सड़क का रूप दे दिया है, जिसके लिए जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर , ग्राम पंचायत रजोल के उपप्रधान केवल सिंह व स्थानीय निवासी अनरुद्ध शर्मा , तिलक राज, प्रकाश चंद, अमीचंद , जोगिंदर , धनीराम, धर्मचंद आदि ने विधायक अर्जुन सिंह का आभार व्यक्त किया है।

वहीं लोगों का कहना है की अगर इस सड़क के आगे लगभग 700-800 मीटर विस्तार करके भेडखड्ड पुल के माध्यम से मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ दिया जाए, तो लोगों को कोटला पहुंचने के लिए लगभग 15 किलोमीटर कम सफर तय करना पड़ेगा। वही जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर ने कहा कि जीवन की भाग्य रेखा कहलाने वाली सड़क को हर गांव से जोड़ा जाएगा। और गांव के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...