17 वर्षों से पुलिस व कानून से बचता फिर रहा था उद्घोषित अपराधी, पीओ सैल ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

लापरवाही से गाड़ी चलाकर व दुर्घटना को अंजाम देने का आरोपी 17 वर्षों से पुलिस व कानून से बचता फिर रहा था। इस आरोपी को बिलासपुर पुलिस की पीओ सैल ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि आरोपी रणधीर सिंह (45) निवासी गांव तोहिल डाकघर अटारी जिला भरतपुर राजस्थान के खिलाफ बरमाणा पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 व 338 के तहत 18 फरवरी, 2005 को मुकद्दमा दर्ज हुआ।

मामले में आरोपी गिरफ्तार हुआ व फिर उसे न्यायालय से जमानत पर रिहा किया गया। एक बार जमानत लेने के बाद आरोपी 12-13 वर्षों तक अदालत द्वारा बार-बार सम्मन, वारंट भेज कर पेशी पर बुलाया जाता रहा लेकिन आरोपी कभी भी घर व गांव में नहीं मिल पाया व न ही कभी अदालत में पेशियों पर हाजिर हुआ।

इसके बाद 14 जुलाई, 2016 को न्यायालय द्वारा आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। इसे पकड़ने का जिम्मा सदर थाना पुलिस के पीओ सैल को दिया गया।

इस उद्घोषित अपराधी को पकड़ने के लिए पीओ सैल की टीम लंबे समय से कोशिश कर रही थी व पुलिस ने इसके मौजूद होने के स्थान की पुख्ता जानकारी जुटाई व मुख्य आरक्षी मनोज कुमार के नेतृत्व में डेरावाल (राजपुरा)-दिल्ली में दबिश दी व उद्घोषित अपराधी रणधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि उद्घोषित अपराधी रणधीर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस टीम द्वारा छेड़ा गया अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...