117 ग्राम चरस के साथ मां बेटे समेत चार गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

जिला में नशे तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एसआईयू की टीम ने गश्त के दौरान जुखाला से मलोखर सड़क पर स्थित त्रिवेणी घाट पर तीन पुरुष व एक महिला से चरस बरामद की है। इनमें एक मां और उसका बेटा भी शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम गश्त कर रही थी तो उन्होंने सड़क किनारे खड़े लोगों से खड़े होने का कारण पूछा तो पुलिस की टीम को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान उन्होंने एक लिफाफे में बंद कोई वस्तु को झाड़ियों के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ा और फेंकी हुई वस्तु के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।

पुलिस ने जब उस वस्तु की जांच की तो उसमें 117 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं आरोपियों की पहचान ममता शर्मा पत्नी गोपाल शर्मा गांव मंडी भराड़ी डा. रघुनाथपुरा तहसील सदर, महेंद्र कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी नवगांव तहसील अर्की जिला सोलन, रविंद्र सिंह पुत्र लेख राम गांव बगड़ डाकघर निचली भटेड़ तहसील सदर तथा साजन पुत्र गोपाल शर्मा निवासी गांव मंडी भराड़ी डाकघर रघुनाथपुरा तहसील के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...