पुलिस थाना ननखड़ी के तहत आने वाली देलठ पंचायत में बुधवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया है।
शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के पुलिस थाना ननखड़ी के तहत आने वाली देलठ पंचायत में बुधवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया है।
हादसे के एक घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक एक ऑल्टो कार में सवार होकर तीन लोग देलठ से रामपुर की ओर जा रहे थे।
बुधवार शाम देलठ से चार किलोमीटर आगे बनोला नाला के पास चालक के नियंत्रण खोने के कारण कार सड़क से करीब 100 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।


