10 वां अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब नूरपूर टीम के नाम

--Advertisement--

10 वां अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब नूरपूर टीम के नाम, हारचकियाँ में 15 लाख से बनेगा खेल मैदान व कबड्डी मैट का किया जाएगा का प्रावधान-पठानिया।

शाहपुर/हारचकियाँ – अमित शर्मा

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हारचक्कियां में 10 वी अंत्रराज्जीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा द्वारा किया गया था व प्रतियोगिता के समापन के दौरान शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने पंहुच कर प्रतियोगिता का समापन किया।

लियो क्लव के प्रधान केवल कृष्ण धीमान, उप प्रधान विनोद कुमार, सचिव श्याम ने मुख्यातिथि के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के दौरान अंडर 14 का पहला सेमीफाइनल मुकावला नुरपुर व हनुमान मंदिर हारचक्कियां में हुआ विजेता नुरपुर रहा।

अंडर 14 का दूसरा सेमीफाइनल नुरपुर वी व हारचक्कियां में हुआ जिसमें हारचक्कियां विजेता रहा। फाइनल मुकावला नुरपुर ए व हारचक्कियां लड्डू क्लव के वीच खेला गया जिसमें लड्डू क्लव हारचक्कियां विजेता रहा ।

वहीं अंडर 19 का पहला सेमीफाइनल मुकावला हनुमान मंदिर हारचक्कियां व नुरपुर के वीच खेला गया। जिसमें नुरपुर विजेता रही।

दूसरा सेमीफाइनल मुकावला हनुमान मंदिर पंजाव व कांगड़ा की टीम के वीच हुआ जिसमें हनुमान मंदिर पंजाव विजेता रहा। फाइनल मुकावला नुरपुर व हनुमान मंदिर पंजाव के वीच खेला गया जिसमें हनुमान मंदिर पंजाव की टीम विजेता रही ।

वहीं सिनियर वर्ग का फाइनल मुकावला हनुमान मंदिर पंजाव व नुरपुर के वीच खेला गया जिसमें नुरपुर की टीम विजेता रही।

वहीं अंडर 14 की विजेता टीम को ट्राफी के साथ 5100 रूपये व उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 4100 रूपये दिए गए

वहीं अंडर 19 की विजेता टीम को 7100 रूपये व ट्राफी व उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 6100 रूपये देकर सम्मानित किया गया।

वहीं सिनियर वर्ग की टीम को विजेता ट्राफी के साथ 11000 रूपये व उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 10000 रूपये देकर सम्मानित किया गया मुख्यातिथि ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी व नगद इनाम देकर सम्मानित किया ।

इस मौके पर पठानियां ने कबड्डी मेट व 15 लाख रूपये से खेल का मैदान वनाने की घोषणा की।  साथ ही उन्होने अपनी तरफ से टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए 21000 रूपये देने की वात कही। साथ ही हरिद्वार कोटला वस इसी महीने चलाने की वात कही।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर इस मौके पर राकेश भूरिया,पवन परदेसी, रिंकू वर्मा, महिंद्र सिंह राण, कमल राणा,लाल सिंह राणा, अमरनाथ, हंसराज,लक्की, मोनू, वीडीसी सदस्य तमन्ना देवी, संजय कुमार पूर्व जिला परिषद, चंगर कांग्रेस कमेटी प्रधान सुरजन सिंह सहित समस्त लियो क्लव के सदस्य व समस्त पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...