हिमाचल: SP साहब, तीन तलाक के बावजूद ससुराली दे रहे प्रताड़ना, महिला की SP से गुहार

--Advertisement--

गोद में नन्हा बच्चा उठाकर न्याय के लिए ‘नाहन’ में ठोकरें खा रही थी महिला

नाहन, 16 अगस्त – नरेश कुमार राधे

वीरवार को शहर की सड़कों पर एक गरीब महिला गोद में मासूम बच्चे को उठाकर न्याय पाने के लिए दर-ब-दर की ठोकरें खा रही थी। पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत पत्र सौंपा। पांवटा साहिब के अमरकोट की रुखसार का आरोप है कि तीन तलाक देने के बावजूद पति व ससुर द्वारा उसे बहला-फुसलाकर घर ले जाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही केस वापस लेने के लिए पंचायत बिठाने की बात कर रहे हैं।

महिला का आरोप ये भी है कि अत्याचार भी किए जा रहे हैं। रुखसार का कहना है कि उसकी शादी डकरानी में 15 नवंबर 2020 को हुई थी। निकाह के कुछ समय बाद ही प्रताड़ना शुरू कर दी गई। दो साल का बेटा भी है। 10 जनवरी 2023 को उसके पति अफसान ने उसे तीन तलाक दे दिया।

इसके बाद ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर इद्दत के लिए बिठा दिए। मायके वाले उसे वापस ले गए। पुलिस को भी आपबीती सुनाई थी। 20 मार्च 2023 को वापस ससुराल आ गई थी। पति ने ये भी कहा कि निकाह दोबारा कर लेंगे। महिला का आरोप है कि 13 अगस्त की रात पति ने उसके साथ जमकर हाथापाई की, साथ ही घर से निकल जाने को कहने लगा। पति व ससुर ने मिलकर जबरदस्ती भी की।

अगले दिन विकास नगर की डकरानी चौकी में भी गई थी। इसके बाद वहां से उसे पांवटा साहिब भेजा गया। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ बेरहमी से पिटाई की है।

महिला ने गुहार लगाई है कि बच्चे के भविष्य के मद्देनजर उसकी मदद की जाए। महिला का कहना है कि उसे बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। तीन तलाक के बाद सहमति दस्तावेज बनाने के लिए  भी दबाव बनाया जा रहा था।

महिला का आरोप है कि ननद ने भी पति व ससुर का ही साथ दिया। महिला का कहना है कि 25 जुलाई को पुलिस वाले भी आए थे। समझा कर ही चले गए।

पुलिस अधीक्षक के बोल

उधर, पुलिस अधीक्षक ने महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, साथ ही मामले को लेकर पांवटा साहिब के थाना प्रभारी के समक्ष हाजिर होने की सलाह भी दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...