हिमाचल: 7 जनवरी को हो सकता है सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम दिल्ली रवाना

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 जनवरी को हो सकता है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 7 जनवरी को प्रदेश से बाहर जाना था, अब राज्यपाल ने अपने दौरे को एक दिन टालकर 8 जनवरी कर दिया है।

8 से 12 जनवरी तक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर प्रदेश से बाहर रहेंगे। ऐसे में संभावना है कि 7 जनवरी को राजभवन शिमला में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

उधर, विधानसभा के शीत सत्र के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह धर्मशाला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री सुक्खू के नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान मंत्रियों के नामों को अंतिम मंजूरी मिल सकती है। शुक्रवार सुबह सुक्खू धर्मशाला लौटकर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा के सदन में भाग लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...