हिमाचल : स्कूल में बैठकर जाम छलका रहे थे मुख्याध्यापक सहित गुरु जी, वीडियो वायरल

--Advertisement--

Image

ऊना – रजनीश ठाकुर

उपमंडल गगरेट के दियोली गांव में विवादों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। विधायक के गांव में अब दो अध्यापकों का स्कूल परिसर में शराब पीते हुए विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जानकारी के अनुसार दोनों अध्यापक इसी स्कूल में तैनात है। इनमें से एक मुख्याध्यापक और एक कला अध्यापक बताया जा रहा है। दियोली बाड़ी में तैनात यह अध्यापक करीब एक माह से स्थानीय लोगों की नजर में थे और अक्सर स्कूल बंद होने के बाद भी स्कूल खुला रहने पर इन दोनों पर शक था।

स्थानीय व्यक्ति ने एक दुकान से सोडे की बोतल अध्यापक को खरीदते हुए देखा तो उसे अध्यापक पर शक हुआ। उसने अध्यापक का पीछा किया तो देखा कि वो सीधा स्कूल में गया।

उस समय करीब 4 बजकर 34 मिनट का समय था। उसी समय स्थानीय लोग एकत्रित होने लगे और जाकर सीधा मुख्याध्यापक के कमरे में चले गए। जब देखा तो टेबल पर शराब थी और दोनों अध्यापक बुरी तरह शराब के नशे में धुत थे।

स्थानीय लोगों ने इनका वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। साथ ही इसकी सूचना ज़िलाधीश ऊना को भी दी गई। वहीं एसएमसी प्रधान भी मौके पर पहुंची और उसने भी शिक्षा विभाग से इन दोनों अध्यापकों को हटाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर बेहद रोष है। दियोली बाड़ी के स्थानीय लोगों ने कहा कि दियोली बाड़ी में ये सब बर्दाश्त नही किया जाएगा। शिक्षा विभाग इस मामलें में तुंरत कारवाई करें।

डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। दोनों अध्यापकों के वीडियो उन्होंने देखे है। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...