हिमाचल सरकार के आश्‍वासन के बाद रेजिडेंट डाक्‍टर ने वापस ली हड़ताल, अस्‍पताल में काम पर लौटे

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला में रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया है। राज्य सरकार द्वारा नीट यूजी की काउंसलिंग शुरू करने के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने यह हड़ताल वापस ले ली है। सोमवार सुबह से डॉक्टर हड़ताल पर थे।

रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार सुबह वार्डों में रूटीन काम नहीं किया ना ही वे ओपीडी में बैठे। सभी डॉक्टर सुबह विरोध स्वरूप इकट्ठा हो गए लेकिन सरकार की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि काउंसलिंग को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं, यह काउंसलिंग केवल हिमाचल में ही शुरू की गई है अन्य राज्यों में अभी काउंसलिंग शुरू नहीं हुई है, इसलिए रेजिडेंट डॉक्टरों ने हिमाचल में ही अपनी हड़ताल को खत्म किया है।

दोपहर 12:00 बजे के बाद सभी डाक्टर काम पर लौट आए।  डॉक्टरों ने ओपीडी में बैठकर मरीजों का चेकअप शुरू कर दिया। बता दें कि नीट पीजी की काउंसलिंग में देरी को लेकर रेजिडेंट डाक्टर हड़ताल पर थे, इससे पहले पिछले सप्ताह भी उन्होंने हड़ताल की थी। आइजीएमसी प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए डाक्टर की विंटर वेकेशन को रद कर दिया था, क्योंकि अब डाक्टर वापस लौट आए हैं तो यह विंटर वेकेशन तय शेड्यूल के अनुसार दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...