हिमाचल में PM मोदी की फोटोग्राफी पर प्रियंका का तंज, बिल्कुल सही गाना था ‘चंबा कितनी दूर’…

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल दौरे के दौरान कैमरा उठाकर पहाड़ों की फोटोग्राफी करते पीएम मोदी के वीडियो पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने तंज कसा है। चंबा के ऐतिहासिक चौगान से प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘‘मोदी जी हिमाचल आते हैं एक पर्यटक की तरह, कैमरा उठाकर पहाड़ से फोटो खींचते हैं और पीछे कोई और उनकी फोटो खींचकर वायरल कर रहा है कि देखिए मोदी जी कैमरा उठाकर पहाड़ की फोटो खींच रहे हैं। उन्होंने अपना पोस्ट डाला, जिसमें पीछे गाना बज रहा था, चंबा कितनी दूर है। बिल्कुल सही गाना था, क्योंकि मोदी जी कट गए हैं पूरी जनता, खासकर चंबा से।”

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कैसे जीते हैं और किस तरह संघर्ष करते हैं। उन्हें बस बनी हुई सरकार को गिराने के बारे में ही पता है। प्रियंका गांधी ने हिमाचल को वीरभूमि संबोधित करते हुए अग्निवीर के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चंबा, कांगड़ा व हमीरपुर के नौजवान सेना में जाते हैं, लेकिन मोदी की सरकार ने उन्हें भी चार सालों तक ही सीमित कर दिया। इसके बाद इन युवाओं का कोई भी भविष्य नहीं है।

संबोधन की शुरुआत प्रियंका गांधी ने हिमाचल को अपना घर बताने से की। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा एक घर दिल्ली है, जबकि दूसरा हिमाचल में है, लेकिन मेरा मन दिल्ली के घर से ज्यादा हिमाचल में लगता है। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के लोगों की मासूमियत व ईमानदारी के भी कसीदे पढे़।

प्रियंका गांधी ने हिमाचल की आपदा का भी जिक्र किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को एक बार भी हिमाचल आने का समय नहीं मिला, जब यहां की जनता को सबसे ज्यादा जरूरत थी। इतना ही नहीं, उन्होंने मदद के तौर पर भी हिमाचल को कुछ नहीं दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर चीज का स्वामित्व एक व्यक्ति के हाथ में दे दिया है, जिस कारण हिमाचल के बागवानों को सेब के उचित दाम नहीं मिलते। कांग्रेस महासचिव ने मीडिया को भी भाजपा का बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही कांग्रेस को कोसती आई है कि उन्होंने 70 सालों में क्या किया। उन्होंने कहा कि ये एक हद तक सही है, कांग्रेस की सरकार ने कभी भी बड़े-बड़े सरकारी कारोबार कभी किसी अरबपति-खरबपति मित्रों को नहीं दिया। भाजपा ने देश के सभी बड़े-बड़े बंदरगाह, कोयले के खदान व हवाई अड्डों को अपने बड़े खरबपति मित्रों को सौंप दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा हमको भ्रष्ट कहती है, लेकिन 55 साल राज करने के बाद भी कांग्रेस सबसे अमीर पार्टी नहीं बन पाई। जबकि भाजपा पिछले 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई। कैसे बनी, कहां से आए ये पैसे, पैसे किसके हैं ?

उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने पिछले कुछ सालों में 60 हजार करोड़ रुपए अपनी पार्टी पर खर्च दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान के नाम पर आपसे वोट मांगती है, कौन से भगवान उतर कर कहेंगे कि इस पार्टी को वोट दो, उस पार्टी को वोट दो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी विधायकों को खरीद कर सरकारें नहीं गिराई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कांगड़ा संसदीय सीट के प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए वोट भी मांगे।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान मंच पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, आशा कुमारी, नीरज नैय्यर, यशवंत खन्ना, करतार सिंह ठाकुर, अश्विनी ठाकुर, कमल ठाकुर, भजन सिंह व कांगड़ा संसदीय सीट के प्रत्याशी आनंद शर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात

हिमख़बर डेस्क  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को...

हारचक्कियां में खुला टैक्सी यूनियन का ब्रांच ऑफिस

लपियाना में देवभूमि मां बगलामुखी टैक्सी मैक्सी यूनियन की...

“हिमाचल को 1500 करोड़ देने के लिए PM मोदी का आभार, लेकिन नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ”

शिमला - नितिश पठानियां पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से...