हिमाचल में 6 एचएएस इधर-उधर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल सरकार ने 6 एचएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। इसमें अंडर ट्रांसफर चल रहे तीन एसएएस को नई तैनाती दी है।

अब डॉ. विक्रम महाजन नगर निगम पालमपुर के कमिश्नर होंगे। अभी वह ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी सैनिक वेलफेयर डिपार्टमेंट हमीरपुर का दायित्व संभाल रहे थे।

वहीं, नगर निगम पालमपुर के कमिश्नर पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे सचिव हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड अक्षय सूद को सरदार वल्लभ भाई पटेल क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी का रजिस्ट्रार लगाया है। वह अमर नेगी को इस दायित्व से भारमुक्त करेंगे।

इसके साथ ही अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

धर्मशाला नगर निगम कमिश्नर के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे राजीव कुमार को नगर निगम सोलन का कमिश्नर तैनात किया है।

एसडीएम कुमारसैन शिमला गुंजीत सिंह चिम्मा को एसडीएम काजा लाहौल स्पीति लगाया गया है।

ज्वाइंट डायरेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी हिमाचल धर्मपाल को एसडीएम कुमारसैन लगाया गया है।

काजा एसडीएम के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे असीम सूद को हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का डिप्टी सेक्रेटरी लगाया गया है। इस बारे आज नोटिफिकेशन जारी हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...