हिमाचल में 20 जून को जारी होगी बीएड प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची, एचपीयू में भर्तियों में अब नहीं होंगे इंटरव्‍यू

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीएड प्रवेश परीक्षा के आधार पर 20 जून को मेरिट सूची जारी करेगा। बीएड की प्रवेश परीक्षा 27 मई को हुई थी। इसमें 20420 विद्यार्थी बैठे थे। मेरिट सूची जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित कमेटी काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी करेगी।

विश्वविद्यालय में क्लास तीन व चार की भर्ती के लिए नहीं होंगे साक्षात्कार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में क्लास तीन व चार की भर्ती के लिए साक्षात्कार खत्म कर दिए हैं। सरकार के फैसले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्लर्क के पद भरने के लिए जारी किए गए विज्ञापन में भी इसे लागू करने का फैसला किया है।

इससे पहले क्लास तीन व चार के पदों पर भर्ती के लिए 15 नंबर का साक्षात्कार लिया जाता था। इसमें अभ्यर्थी को दसवीं से लेकर अन्य कक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर नंबर दिए जाते थे। इसके आधार पर चयन किया जाता था। अब लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें जो मेरिट में आएगा उसका चयन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...