हिमाचल में सस्ती हुई बिजली, नईं दरें जारी, 1 अप्रैल से होंगी लागू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली टैरिफ जारी कर दिया है।

इस आदेश में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लागू होने वाले टैरिफ/शुल्कों को भी निर्धारित किया है। इसके तहत आयोग ने उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों के लिए वर्तमान में प्रचलित ऊर्जा शुल्कों में 1 पैसा प्रति यूनिट की दर से कमी की है। इससे राज्य के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

आयोग ने पिछले समय की समीक्षा के बाद वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य विद्युत बोर्ड की वार्षिक राजस्व आवश्यकता का अनुमान 8,636.16 करोड़ रुपये लगाया है। जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह 8,403.25 करोड़ रुपये था।

समीक्षा के बाद आयोग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली बोर्ड की आपूर्ति की औसत लागत 6.75 रुपये प्रति यूनिट अनुमानित की है। जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह 6.76 रुपये प्रति यूनिट थी।

इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 2026-27 में इसमें 1 पैसा प्रति यूनिट की कमी आई है। उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों के लिए बिजली की नई दरें 1 अप्रैल से लागू होगी। घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह 125 यूनिट निशुल्क बिजली मिलती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...