हिमाचल में सनसनी: घर के बरामदे में मिला अविकसित भ्रूण, गायब था धड़ से नीचे का हिस्सा, हाथ-पांव

--Advertisement--

हिमाचल में सनसनी: घर के बरामदे में मिला अविकसित भ्रूण, गायब था धड़ से नीचे का हिस्सा, हाथ-पांव

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के संगड़ाह उपमंडल में एक सनसनीखेज वारदात प्रकाश में आई है। यहां एक अविकसित भ्रूण को जरग गांव में घर के बरामदे में फैंक दिया गया।

रोंगटे खड़े कर देने वाली बात ये भी थी कि भ्रूण के हाथ व पांव नहीं थे, साथ ही धड़ से नीचे का हिस्सा भी नहीं था। शरीर पर गीली मिट्टी पाई गई।

जरग के प्रेम चंद ने पुलिस को सूचना दी थी कि 4-5 माह का भ्रूण बरामदे में फैंका गया है। तुरंत ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

पुलिस को आशंका है कि किसी ने पैदाइश को छिपाने के मकसद से शव को दफना दिया होगा। आशंका ये भी है कि हड़बड़ाहट में अविकसित भ्रूण को दफनाया गया होगा।

इसी कारण जानवर द्वारा इसे खोद कर निकाल लिया गया। भ्रूण के ठीक से दबे न होने के कारण हाथ-पांव बाहर ही रह गए होंगे, इस वजह से सबसे पहले हाथ ही जानवरों के निशाने पर आए होंगे।

उधर, पुलिस ने नाहन मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि भ्रूण 6-7 माह का हो सकता है। अंगों को जानवरों द्वारा नोचा गया है।

संगड़ाह के डीएसपी मुकेश ढडवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। सरसरी तौर पर पूछताछ में पुलिस को भ्रूण से जुड़ा सुराग नहीं मिला है।

संगड़ाह पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा-318 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है।

उधर, प्रेम चंद ने पुलिस को ये भी सूचित किया था कि रात के वक्त जोर से आवाज भी सुनाई दी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...