हिमाचल में मर्डरः गुमशुदगी के एक दिन बाद खेत में मिला 26 साल के युवक का शव

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत बटवाड़ी गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया है. युवक की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है. नेपाल मूल का युवक बटवाड़ी में बागवान के पास मजदूरी करता था. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, मनोज (26)  परिवार सहित बटवाड़ी में प्रमोद कुमार के बागीचे में चौकीदारी करता था. 23 अगस्त से संदिग्ध परिस्थितियों में मनोज घर से लापता था और इसी बीच अन्य नेपाली मजदूर दीपक असामी ने मनोज के शव को गांव से दूर खेत में पड़ा देखा.

स्थानीय बागवान प्रमोद कुमार को सूचना दी और बागवान ने मौके पर पहुंचने के बाद मामले की सूचना चिड़गांव पुलिस को दी. पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पाया कि मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है, जिससे की मौत हो गई है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है. इसके साथ ही घटनास्थल की गहनता से पड़ताल करने के लिए फोरेसिंक साइंस लैब (एफएसएल) जुन्गा से विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है. हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

वहीं पुलिस ने परिजनों और बागवान के बयान दर्ज करने के बाद मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है. डीएसपी रोहडू़ चमनलाल का कहना है कि मजदूर की हत्या के मामले में केस दर्ज कर गहनता से पड़ताल की जा रही है. शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...