हिमाचल में पैट्रोल 25 पैसे व डीजल 27 पैसे प्रतिलीटर सस्ता

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

प्रदेश में नववर्ष पर पैट्रोल व डीजल सस्ता हो गया है। पैट्रोल के दामों में 25 पैसे प्रति लीटर व डीजल के दामों में 27 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। करीब 5 महीनों में पैट्रोल व डीजल के दामों में परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पैट्रोल व डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

सोलन में करीब एक वर्ष से पैट्रोल के दाम 96.45 रुपए प्रति लीटर व डीजल के 82.64 रुपए प्रति लीटर थे। हालांकि प्रत्येक जिले में पैट्रोल व डीजल के दाम अलग-अलग हैं क्योंकि परिवहन लागत के अनुसार ही इसकी कीमतों में बदलाव होता है।

प्रदेश में परवाणु, सोलन, बी.बी.एन. में पैट्रोल व डीजल थोड़ा सस्ता है क्योंकि पैट्रोलियम कंपनियों की हिमाचल के सप्लाई लोकेशन परवाणु व नालागढ़ के साथ-साथ पंजाब में है। जो क्षेत्र इन लोकेशनों के नजदीक है वहां पर पैट्रोल व डीजल के दाम कम हैं और जो दूर हैं वहां पर अधिक हैं क्योंकि परिवहन लागत बढऩे के साथ इसकी कीमत भी बढ़ जाती है।

अक्तूबर 2021 में प्रदेश में एक समय पैट्रोल के दाम 106 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गए थे लेकिन उपचुनाव चार सीट हारने के बाद पैट्रोल के दामों में करीब 12 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया था। इसके बाद से पैट्रोल के दामों में ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिला।

पिछले करीब एक वर्ष से सोलन में पैट्रोल के दाम 96.45 रुपए प्रति लीटर व डीजल के 82.64 के बीच में ही रहे। अब पैट्रोल 96.20 रुपए प्रति लीटर व डीजल 82.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसी तर्ज पर पूरे प्रदेश में गिरावट देखने को मिली है। पैट्रोल पंप मालिक अमित कुमार ने बताया कि पैट्रोल जहां 25 पैसे वहीं डीजल 27 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...