हिमाचल में दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, उपचार के दौरान खुलासा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

ठियोग उपमण्डल में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता के पेट में दर्द उठी और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक स्थानीय युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक के विरुद्ध पॉक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिकायत के मुताबिक पीड़िता 16 नवम्बर को स्कूल में थी, तो उसे पेट में अचानक दर्द उठा। स्कूल प्रबंधन ने पीड़िता के परिजनों को सूचित किया।

पीड़िता की मां उसे उपचार के लिए ठियोग अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने पीड़िता के दो माह के गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को बताया कि मतियाना के रहने वाले एक शख्स ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने वीरवार को पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उसके विरुद्ध ठियोग थाने में आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...