हिमाचल में दुर्लभ नजारा, भारी बारिश के बाद दिखा पीले मेंढकों का झुंड, ये बोले विशेषज्ञ

--Advertisement--

बारिश के बाद तालाब में दिखा अदभुत नजारा, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग, आंखों पर नहीं हो रहा यकीन

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से 7 किमी दूर तल्याड़ में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है। मानसून की बारिश के बाद एक पानी के तालाब में पीले रंग के मेंढकों का झुंड कैमरे में कैद हुआ है। इस दृश्य का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने बच्चों में खासा कौतूहल पैदा कर दिया।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात को जोरदार बारिश हुई। वहीं मंडी जिले के तल्याड़ में राकेश कुमार और अंजलि सैन की ग्रामीण बैंक के विपरित जमीन है जो बारिश के कारण तालाब सा बन गई है। इसी तालाब में पीले रंग के मेंढकों का झुंड नजर आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तालाब के आस-पास बहुत सारे मेंढक हैं, जो जोर-जोर से आवाजें निकाल रहे हैं।

विशेषज्ञ की राय

मंडी की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. नीलम ठाकुर ने बताया कि पीले रंग का मेंढक यहां सामान्य रूप से नहीं पाया जाता। मानसून के मौसम में मेंढकों का प्रजनन और मेटिंग का समय होता है, जिसके कारण नर मेंढक पीले और मादा मेंढक हरे रंग में बदल जाते हैं। इन मेंढकों को ‘इंडियन बुलफ्रॉग’ कहा जाता है।

इन्हे कहते है इंडियन बुलफ्रॉग

इंडियन बुलफ्रॉग भारी बारिश के समय पानी से बाहर आते हैं। मादा मेंढक को आकर्षित करने के लिए नर मेंढक अपना रंग बदलते हैं। ये मेंढक बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होते और बाद में अपने सामान्य रंग में वापस आ जाते हैं। इन मेंढकों को इको-सिस्टम के लिए लाभकारी माना जाता है और ये अच्छी बारिश का संकेत देते हैं।

अन्य स्थानों के पीले मेंढक

पीले रंग के मेंढकों की प्रजाति रानीडे परिवार की होती है, जो कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम में पाई जाती है। इसके अलावा, ब्राजील में ‘बहिया पीला मेंढक’ और वेनेजुएला में ‘गोल्डन फ्रॉग’ पाए जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में इस तरह के दुर्लभ मेंढकों का दिखाई देना एक प्राकृतिक आश्चर्य है और यह स्थानीय लोगों के लिए एक नया अनुभव है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...