हिमाचल में तेज रफ्तार जीप ने कुचले काँगड़ा निवासी, मां-बेटे की मौत…पोती जख्मी

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 12 जुलाई – आदित्य

कुल्लू जनपद के मुख्यालय में इन्नर सरवरी के पास एक जीप ने तीन राहगीरों को कुचल दिया है। इस दर्दनाक हादसे में महिला और उसके बेटे की मौत हो गई हैं, जबकि महिला की पोती घायल हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि इन्नर सरवरी बाजार में एक महिंद्रा जीप (HP33D-0151) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी को पीछे की तरफ चलाते हुए एक महिला, उसके बेटे तथा एक छोटी बच्ची को टक्कर मार दी है।

तीनों को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां पर महिला और उसके बेटे ने दम तोड़ दिया है, जबकि महिला की 4 साल की पोती उपचाराधीन हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला और बेटे की पहचान सरला देवी, और सन्नी के रूप में हुई है। वही, छोटी बच्ची वीरांशी घायल है। तीनों सरवरी के रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद जीप का चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने ढूंढ कर काबू कर लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। यह परिवार मूलतः कांगड़ा के क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन काफी सालों से कुल्लू के सरवरी में रह रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...