हिमाचल में तड़के-तड़के डोली धरती, लगे भूकंप के झटके

--Advertisement--

हिमाचल में तड़के-तड़के डोली धरती, लगे भूकंप के झटके

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि, लोग सोए हुए थे, इसलिए ये भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। फिलहाल, किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भकूंप आने की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार सुबह तड़के 3 बजकर 39 मिनट पर कुल्लू जिले में भकूंप के झटके लगे हैं। भकूंप का केंद्र भी कुल्लू जिला ही था। जब भकूंप आया तो लोग नींद में थे और उन्हें भकंप के बारे में पता नहीं चला।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में आता है। हिमालय की गोद में बसा यह पहाड़ी राज्य सीस्मिक जोन 4 और 5 में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र हैं।

कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 की अल सुबह आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप में बड़े पैमाने पर तबाही मची थी। इस आपदा में 1 लाख से अधिक मकानें और बसाहटें तहस-नहस हो गई थीं और 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं, जबकि 53000 से ज्यादा मवेशी भी भूकंप की भेंट चढ़ गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...