मटौर पुल के नीचे से कूड़ा उठाकर क्लीन कांगड़ा, ग्रीन कांगड़ा मुहिम का आगाज

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जस्वाल

उपमंडल कांगड़ा को साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से एसडीएम इशांत जसवाल की अध्यक्षता में क्लीन कांगड़ा, ग्रीन कांगड़ा मुहिम का शुभारंभ किया गया। पहले चरण में एसडीएम इशांत जसवाल ने मटौर स्थित पुल के नीचे पड़े हजारों किलो कूड़े को हटाने का लक्ष्य रखा। इस दौरान प्रशासन, संस्थाओं, महिला मंडलों और पंचायतों की मदद से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया गया।

मौके पर एसडीएम इशांत जसवाल ने कहा कि स्वच्छता के इस अभियान को पूरा करना किसी अकेले व्यक्ति के लिए संभव नहीं है, इसके लिए हरेक का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों के कूड़े को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके, यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि तहसीलदार मोहित रतन, बीडीओ राजेश सिंह, प्रधानाचार्य मटौर संदीप शर्मा, प्रधान मटौर कैप्टन निर्मल सिंह, प्रधान घुरकड़ी अनिल दामिर, एनएसएस प्रभारी राजीव चौधरी, एनएसएस वालंटियर अनिल कुमार, सुभाष चंद, सेक्रेटरी अनुराधा, उपप्रधान संदीप कुमार, उपप्रधान सुधीर शर्मा, संजीव कुमार, एसआई योगेश कुमार, अशोक कुमार, एनजीओ नव भारत युवा संघ से अर्नव नेहरिया, ईशान जम्वाल, विकल्प ठाकुर, मनोज कुमार, महिला मंडल किरण, महिला मंडल कुनाल पथरी, महिला मंडल बज्रेश्वरी, महिला मंडल पंजपीरी की सदस्य और सुनीता देवी, विक्रमा, किरण बाला, राधा रानी और अन्य लोगों के सहयोग से स्वच्छता अभियान शुरू किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...