हिमाचल में डेंगू ने दी दस्तक, यहां आए 21 लोग चपेट में

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में 21 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर में अलर्ट जारी कर दिया है।

ज्यादातर मरीज उद्योगों के कामगार हैं। इनकी ईएसआई अस्पताल में डेंगू रैपिड किट से जांच की गई, जिसमें इन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अब इन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

13 मरीज हरियाणा के कालका और एक पिंजौर से है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों को डेंगू से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार ये मरीज बुखार और उल्टी की समस्या से परेशान होकर ईएसआई अस्पताल परवाणू में इलाज के लिए आए तो इनकी हालत ज्यादा खराब होने पर इनकी डेंगू रैपिड किट से जांच की गई।

इस दौरान परवाणू के टकसाल से तीन, मसूलखाना से दो, जाबली से एक, परवाणू के सेक्टर-1 से एक मरीज, हरियाणा के कालका से 13 और पिंजौर के एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई।

ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विनोद कपिल ने बताया कि परवाणू और साथ लगते क्षेत्रों से आए डेंगू से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामले सामने आने के बाद आशा वर्कर भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...